दरअसल बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वह नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान अलग-अलग तरह के शॉट लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसे शॉट खेला जो सूर्यकुमार यादव अक्सर लगाते नजर आ जाते हैं। इस शाॉट को पिकअप शॉट के नाम से जाना जाता है। इसी की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
फैंस ने लगाई क्लास
बाबर आजम के इस वीडियो को क्रिकेट पाकिस्तान नाम के एक ट्विटर अकांउट से डाला गया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि 'बाबर आजम द न्यू मिस्टर 360'। इस वीडियो में तो कुछ बुराई नहीं थी, लेकिन वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन ने सूर्या के फैंस को भड़का दिया। इसके बाद लोगो ने वीडियो पर कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगो ने उन्हें सस्ता सूर्या कहकर भी बोला दिया।
सूर्या के आसपास भी नहीं हैं बाबर
टी20 क्रिकेट में बाबर आजम सूर्यकुमार यादव के आसपास भी नहीं है। दोनों के रिकॉर्ड में आसमान-जमीन का फर्क है।