'काश मैं टी20I विश्व कप खेल पाता"...टीम में वापसी पर ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बयां किया अपना दर्द

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच से पहले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी वापसी पर खुशी जताई। बीसीसीआई ने इसका एक वीडिया शेयर किया है। जडेजा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए फिर से खेलने का मौका पाकर बहुत खुश हैं। जडेजा सितंबर 2022 में अपने दाहिने घुटने की सर्जरी के बाद मैदान से दूर हो गए थे। जडेजा ने बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "बहुत उत्साहित हूं और वास्तव में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं कि पांच महीने से अधिक समय के बाद, मैंने भारतीय जर्सी पहनी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे फिर से भारत के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि मैं कब फिट होऊंगा और भारत के लिए खेल पाऊंगा।" 

Table Of Content(toc)

 "काश मैं वहां खेल पता..." 

(ads1)
 गौरतलब हो कि जुलाई 2022 में बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में आखिरी बार जडेजा ने मैच खेला था। दाहिने घुटने की सर्जरी के बाद जडेजा टी20I विश्व कप, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दौरे के साथ-साथ श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेले थे। बांग्लादेश दौरे के लिए, उन्हें टीम में नामित किया गया था, लेकिन यह फिटनेस पर निर्भर था और बाद में उनका नाम वापस ले लिया गया था। छोटी-छोटी बातें करती हैं प्रेरित जडेजा ने टी20 विश्व कप न खेल पाने को लेकर कहा, कभी-कभी आपके मन में विचार आते हैं, जैसे 'मैं कब फिट होऊंगा या कब फिट नहीं रहूंगा। जब आप टीवी पर मैच देखते हैं, जैसे टी20I विश्व कप, तो मुझे एहसास होने लगा, काश मैं वहां खेल पाता। छोटी-छोटी बातें भी आपको प्रेरित करती हैं कि आपको वापस आने के लिए अच्छी तरह से रिहैब करना होगा।
Buy Button (buy)

Download (download)

Cart (cart)

Open (open)

"  मैं PSL में उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा', 


इस नए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उमरान मलिक का करियर ग्राफ लगातार ही चढ़ता जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति से काफी प्रभावित किया है। वह टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उमरान ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वह भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बन गए थे। अब उमरान के इस रिकॉर्ड पर एक पाकिस्तानी गेंदबाज की नजर है। पाकिस्तान के उभरते तेज गेंदबाज जमान खान ने एक बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलने वाले जमान ने उमरान से तुलना पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह पीएसएल के आगामी सीजन में उमरान मलिक को पछाड़ देंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का अगला सीजन 13 फरवरी को शुरू होगा। जमान खान ने क्या कहा? जमान खान ने कहा, 

''मैं इस पाकिस्तान सुपर लीग के संस्करण में उमरान मलिक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।" 


जमान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए पदार्पण नहीं किया है। उन्होंने अभी तक सात लिस्ट ए और 30 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, उमरान की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं। जमान ने पाकटीवी डॉट टीवी से बातचीत में कहा,

 ''अगर आप रफ्तार की बात करते हो तो मुझे तेजी की परवाह नहीं है। 


मुझे प्रदर्शनों की परवाह है। यह प्रदर्शन है जो मायने रखता है। आपकी गति आपके लिए स्वाभाविक है।'' लाहौर कलंदर्स की टीम 13 फरवरी को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Post a Comment

0 Comments